फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Land marked for sewer treatment plant in Patwadangar

Nainital News: पटवाडांगर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि चिह्नित

Sat, 20 Jan 2024 03:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Land marked for sewer treatment plant in Patwadangar
नैनीताल। सीवर ट्रीटमेंट परियोजना के तहत 96 करोड़ की लागत से रूसी में बन रहे ट्रीटमेंट प्लांट की तलहटी में हुए भूस्खलन के बाद अब एसटीपी को पटवाडांगर में स्थापित करने के लिए पांच एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। एडीबी ने इस कार्य के लिए शासन को 35 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इससे पहले एडीबी रूसी में भूस्खलन की रोकथाम के लिए शासन को 40 करोड़ का प्रस्ताव भेज चुकी है।
विज्ञापन


नैनीताल के सीवर ट्रीटमेंट के लिए 96.15 करोड़ की लागत से उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी नई सीवर लाइन बिछाने व रूसी बाईपास में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का कार्य कर रही थी। रूसी ट्रीटमेंट प्लांट के समीप तक सीवर लाइन बिछाने व रूसी बाईपास में सीवर प्लांट के टैंक निर्माण का और अन्य कार्य किया जा रहा था तभी पिछले साल बारिश में एसटीपी प्लांट के स्टाफ क्वाटर की तलहटी में भूस्खलन होने से प्लांट खतरे की जद में आ गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद कार्यदायी संस्था को एटीपी का काम बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

तब जिलाधिकारी ने रूसी का मौका मुआयना कर रूसी में सुरक्षा कार्य करने व एसटीपी के लिए अन्यत्र भूमि खोजने के निर्देश दिए थे। एडीबी के परियोजना प्रबंधक नीरज उपाध्याय ने बताया कि प्लांट के लिए पटवाडांगर में पांच एकड़ जमीन चिह्नित करते हुए 35 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बताया कि रूसी में परियोजना के कार्यों की सुरक्षा के लिए 40 करोड़ का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सभी पार्टी के सात मोर्चों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक आयोजित

जम्मू में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सभी पार्टी के सात मोर्चों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed