फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalit Joshi was successful in winning Haldwani assembly

Uttarakhand: हल्द्वानी विधानसभा जीती कांग्रेस, कालाढूंगी-लालकुआं में रही पीछे; BJP को इतने मत मिले क्षेत्र से

Tue, 28 Jan 2025 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

निकाय चुनाव में कांग्रेस ने हल्द्वानी विधानसभा से 19401 वोटों से बढ़त बनाई लेकिन कालाढूंगी विधानसभा में उसे मुंह की खानी पड़ी। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हल्द्वानी विधानसभा केवल 500 वोट से जीती थी।

विज्ञापन
Lalit Joshi was successful in winning Haldwani assembly
कांग्रेस

विस्तार

 

विज्ञापन

निकाय चुनाव में कांग्रेस ने हल्द्वानी विधानसभा से 19401 वोटों से बढ़त बनाई लेकिन कालाढूंगी विधानसभा में उसे मुंह की खानी पड़ी। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हल्द्वानी विधानसभा केवल 500 वोट से जीती थी। मेयर चुनाव में कुल एक लाख 58 हजार 646 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

नगर निगम में हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 42 हजार 487 वोटर शामिल हैं। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा से 500 वोट आगे थी। करीब आठ महीने बाद निकाय चुनाव हुए। मेयर के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला था। कांग्रेस ने निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और इस विधानसभा से 19401 वोटों से आगे रही। यह स्थिति तब है जब कांग्रेस ने शहर क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर ज्यादा फोकस नहीं किया। कांग्रेस ने शहर में दमुवाढूंगा और राजपुरा क्षेत्र में ही चुनावी सभा की। उधर लालकुआं विधानसभा के चार और कालाढूंगी विधानसभा के 16 वार्डों में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। वर्ष 2018 में हुए निकाय चुनाव में भी इन दोनों विधानसभाओं में ही कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा था। कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा से भाजपा को 39 हजार 150 और कांग्रेस को केवल 15855 वोट मिले हैं।

विज्ञापन

इस बार नगर निगम के बोर्ड में 35 नए चेहरे होंगे शामिल
नगर निगम में इस बोर्ड में 35 नए चेहरे शामिल होंगे। इस बोर्ड में 34 पार्षद और एक मेयर का नया चेहरा है। उधर 26 पार्षद पुराने हैं। जो पिछले कार्यकाल में जोगेंद्र रौतेला के साथ थे। इस बाद बोर्ड में 21 महिलाएं हैं। जबकि पिछली बार यहां 20 महिला पार्षद थीं। वहीं, शहर की सरकार में इस बार महिलाएं पार्षद चुनकर आई हैं। वार्ड-एक, दो, चार, पांच, 10, 12, 13, 22, 23, 25, 26, 30, 32, 33, 34, 35, 37, 39, 52, 56 व 57 से महिला प्रत्याशियों को जीत मिली है। इनमें भाजपा की पांच व कांग्रेस की एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। शेष निर्दलीय मैदान में उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल हारे अपना बूथ
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल अपना बूथ ही हार गए। इसके विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी अपना बूथ जीतने में सफल रहे। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की बूथ संख्या 13 है। इसमें गजराज सिंह बिष्ट को 185 वोट और ललित जोशी को 129 वोट मिले। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के बूथ संख्या 22 में गजराज को 283 और ललित को 255 वोट मिले। ललित जोशी का वार्ड मल्ली बमौरी और बूथ संख्या 221 है। अपने बूथ में उन्हें 311 वोट मिले हैं। इस बूथ में गजराज को 295 वोट मिले हैं। हालांकि वार्ड में ललित जोशी की 632 मतों से हार हुई है। अपने वार्ड में ललित जोशी को 1187 और गजराज बिष्ट 1819 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed