फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Laddu sample collected from sweet shop

Nainital News: मिठाई की दुकान से लड्डू का सैंपल भरा

Sat, 11 Oct 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Laddu sample collected from sweet shop
हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहार के मद्देनजर अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर आरएस कठैत के नेतृत्व में बरेली रोड स्थित मिठाई की दुकानों की सघन चेकिंग की गई। टीम ने मिठाई बनाने में इस्तेमाल की जा रही साम्रगी को भी देखा। जनहित को देखते हुए घी और ड्राइफ्रूट से बने लड्डू का सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान, अनिल कुमार मिश्रा, अभय कुमार सिंह व नंदकिशोर शामिल रहे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने, बिना बिल के खरीद न करने और स्टॉक का विवरण रखने, प्रतिष्ठान को साफ सुथरा रखने, खाद्य पदार्थाें का बेहतर तरीके से भंडारण करने के निर्देश दिए गए हैं। रावत ने साफ किया कि मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से ऐसी किसी भी शिकायत से विभाग को अवगत कराने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed