फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lack of buses

नैनीताल में बसों की कमी

Wed, 28 Jun 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Wed, 28 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lack of buses
नैनीताल में बसों की कमी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। पर्यटन सत्र के चलते नैनीताल में बसों की कमी हो गई। लोग बसों में सीट के लिए परेशान रहे। सरोवर नगरी में चल रहे पीक पर्यटन सीजन में पुलिस की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। मंगलवार को पहली बार पुलिस ने तल्लीताल, मल्लीताल व ज्योलीकोट क्षेत्र में यातायात नियमों के अनदेखी करने वाले 789 वाहन चालकों का चालान किया। चालान के माध्यम से पुलिस ने 1 लाख 17 हजार एक सौ रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।
विज्ञापन


 नगर में इन दिनों पर्यटन सीजन पूरे यौवन पर चल रहा है। देश के विभिन्न शहरों से वाहनों से आने वाले पर्यटक पार्किंग स्थलों के पैक होने और पार्किंग की जानकारी न होने की वजह से नगर के मुख्य मार्गों के किनारे वाहनों को खड़ा कर दे रहे हैं, जिसकी वजह से जाम लग रहा है। इतना ही नहीं कई दोपहिया वाहन चालक बिना कागजों के नैनीताल पहुंच रहे हैं। पुलिस ने नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की चेकिंग के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाया हुआ है। 
विज्ञापन


मंगलवार को तल्लीताल में थाना प्रभारी प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चले अभियान के तहत 435 वाहनों का चालान कर 72 हजार 800 रुपये और मल्लीताल में कोतवाली प्रभारी विपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में 354 वाहनों का चालान कर 44 हजार 300 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में एसआई देवेंद्र बिष्ट, मुकेश मिश्र, दीपक बिष्ट, त्रिवेणी प्रसाद, मुनवर सिंह, मनीषा ध्यानी, केशव लाल, जया नंद पांडे आदि जुटे रहे। नगर में सात लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना महंगा पड़ गया। मल्लीताल क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे लोगों से 2 हजार रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही उन्हें भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान न करने की हिदायत दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed