फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tender process completed at Kumaun University; printing of degrees to begin soon.

Nainital News: कुमाऊं विवि में टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगी डिग्रियों की छपाई

Mon, 19 Oct 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 19 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tender process completed at Kumaun University; printing of degrees to begin soon.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में डिग्रियों की छपाई को लेकर महीनों से चल रहा गतिरोध अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। अमर उजाला के 16 अक्तूबर के अंक में टेंडर के चक्कर में महीनों से अटकीं डिग्रियां शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। इसके परिणामस्वरूप, तकनीकी और सुरक्षा मानकों के फेर में लंबे समय से लंबित पड़ी टेंडर प्रक्रिया को आखिरकार सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी परिसरों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को राहत मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, डिग्रियों की छपाई के लिए नई री-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही प्रमाणपत्रों और डिग्रियों को तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस निर्णय से पिछले कई महीनों से अपनी डिग्रियों के इंतजार में भटक रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं की बड़ी चिंता दूर होगी।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रीतेश साह ने कहा डिग्रियों और अंकपत्रों की छपाई में सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होता है। इसी वजह से तकनीकी स्तर पर प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाने में कुछ समय लगा। वर्तमान में जिन छात्र-छात्राओं को अत्यंत आवश्यक या इमरजेंसी (आपातकालीन) जरूरत है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर डिग्रियां दी जा रही हैं ताकि उनकी नौकरी या आगे की पढ़ाई प्रभावित न हो। जल्द ही अन्य सभी शेष विद्यार्थियों को भी उनकी डिग्रियां मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed