फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kuvivi's 17th convocation in April, preparations begin

कुविवि का 17वां दीक्षांत समारोह अप्रैल में, तैयारियां शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 04:01 AM IST
विज्ञापन
Kuvivi's 17th convocation in April, preparations begin
नैनीताल। कुमाऊं विवि का 17वां दीक्षांत समारोह अगले माह अप्रैल में कराने की तैयारियां चल रही हैं। कुलपति प्रो. एनके जोशी के अनुसार कुलाधिपति और राज्यपाल बेबीरानी मौर्य की संस्तुति के बाद इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा सकता है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जोशी के अनुसार कुलाधिपति को दीक्षांत समारोह के आयोजन का अनुमोदन भेजा गया है। अब कुलाधिपति के निर्णय के बाद ही तिथि और मुख्य अतिथियों के बारे में चर्चा की जाएगी। वहीं, अल्मोड़ा विवि घोषित करने के बाद कुमाऊं विवि के पास यह समारोह आयोजित करने के लिए डीएसबी परिसर नैनीताल और जेसी बॉस भीमताल परिसर एक विकल्प है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी का कहना है कि दीक्षांत समारोह के संबंध में कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य को अनुमोदन भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद अप्रैल में दीक्षांत समारोह की तिथि के साथ ही अतिथियों के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के शोध एवं प्रसार निदेशक प्रो. ललित तिवारी का कहना है कि इस वर्ष करीब 25 हजार छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। इसके अलावा कई मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाएंगे। पिछले 16 वर्षों से दीक्षांत समारोह का आयोजन कुमाऊं विवि करा रहा है।

पिछले वर्ष न्यायाधीश डॉ. चंद्रचूड़ व पद्मश्री डॉ. सौमित्र को दी थी डीलिट की मानद उपाधि
नैनीताल। पिछले वर्ष 16वें दीक्षांत समारोह में 38,581 विद्यार्थियों को डिग्री और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ और पद्मश्री डॉ. सौमित्र रावत को डीलिट की मानद उपाधि से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed