फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   KUVI will give information about employment opportunities at national and international level

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी देगा कुविवि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
KUVI will give information about employment opportunities at national and international level
डा. महेंद्र राणा - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। किसी भी व्यक्ति को सशक्त बनाने में प्रतिभा और कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। बढ़ते वैश्वीकरण, प्रतिस्पर्धा और सूचना के साथ विकासशील और विकसित देशों में प्रशिक्षित कार्यबल की मांग में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए कुमाऊं विवि ने भी अपने विद्यार्थियों का सशक्त बनाने की पहल शुरू की है। इसके लिए विवि की ओर से कौशल विकास के लिए अलग से प्रकोष्ठ गठित किया गया है।
विज्ञापन

इस नए प्रकोष्ठ के माध्यम से एक ओर जहां कुमाऊं विवि छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं की जानकारी देगा, वहीं दूसरी ओर विवि की ओर से सफल व्यवसायी बनने के गुर भी सिखाएं जाएंगे। विवि समय-समय पर बड़े उद्योगों के लोगों को बुलाकर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर के साथ ही इंटर्नशिप के लिए अलग अलग उद्योगों में भेजेगा।
विज्ञापन

इसके लिए कुमाऊं विवि ने उद्योग अकादमिक एकीकरण एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ का उद्देश्य ऑनलाइन शिक्षण के साथ स्थानीय उद्यमियों से बात कर नए पाठ्यक्रम बनाने के साथ ही छात्रों को इंडस्ट्री के बारे में जानकारी देना है। ताकि छात्र-छात्राओं को रोजगार में मदद मिल सके। कुमाऊं विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत इस प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसकी स्थापना, संरचना एवं कार्यों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रकोष्ठ के कार्य
- माध्यमिक, पालीटेक्निक आईटीआई के साथ उच्च शिक्षा का समन्वय स्थापित करना।
- व्यवसायिक एवं कौशल शिक्षा के क्षेत्रों की पहचान करना।
- व्यवसायिक एवं कौशल शिक्षा के प्रायोगिक भाग व इंटर्नशिप के लिए एमओयू करना।
- कौशल विकास के लिए स्थानीय उद्योगों के साथ मिलकर पाठ्यक्रम तैयार कराना।
- स्थानीय स्तर पर व्यवसायिक एवं कौशल शिक्षा के क्षेत्रों से छात्रों का अवगत कराना।
- छात्रों को ऑनलाइन, व्यवसायिक एवं कौशल शिक्षा कोर्स करने के लिए मदद करना।
- क्षेत्रीय उद्योगों व संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर एमओयू करना।
- क्षेत्रीय उद्योगों व संस्थानों की पहचान कर अध्ययनरत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए भेजना।
-------
- नई शिक्षा नीति के तहत उद्योग अकादमिक एकीकरण एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित कराएगा। साथ ही उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञों को बुलाकर छात्रों को उद्योग से संबंधित ज्ञान दिया जाएगा। यही नहीं विद्यार्थियों को देश व विदेश में रोजगार की संभावनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। - डॉ. महेंद्र राणा, प्रकोष्ठ के प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed