फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Kundli' to open in Haldwani; Ministers and MLAs to face scrutiny in Nitin Navin's class.

हल्द्वानी में खुलेगी कुंडली: 2027 का टिकट किसे? नितिन नवीन की क्लास में मंत्रियों-विधायकों का लगेगा नंबर

Wed, 09 Sep 2026 11:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Updated Wed, 09 Sep 2026 11:34 AM IST
सार

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक की तैयारी में जुटी भाजपा की हल्द्वानी में होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति सिर्फ औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि मौजूदा मंत्रियों और विधायकों के भविष्य का रिपोर्ट कार्ड मानी जा रही है।

विज्ञापन
'Kundli' to open in Haldwani; Ministers and MLAs to face scrutiny in Nitin Navin's class.
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 2027 में हैट्रिक की तैयारी में जुटी भाजपा का हल्द्वानी में होने जा रहा दो दिवसीय महामंथन सिर्फ औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि मौजूदा मंत्रियों और विधायकों के भविष्य का रिपोर्ट कार्ड माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति में जिलों के पदाधिकारियों, मोर्चों और केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व की फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों की कुंडली तैयार होगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस बार टिकट का फैसला केवल जीत-हार या सर्वे से नहीं, बल्कि संगठन की जमीनी रिपोर्ट से होगा। किस विधानसभा में विधायक सक्रिय है, किसका जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद टूटा है, बूथ समितियां कितनी सक्रिय हैं, मंडल स्तर पर संगठन कितना मजबूत है और सरकार की योजनाएं जमीन तक कितनी पहुंचीं, इन सभी बिंदुओं पर जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और कोर कमेटी से सीधा फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी के लिए यह समीक्षा दोहरे स्तर पर होगी। पहली मंत्री-विधायक की कुंडली कि उनकी क्षेत्र में सक्रियता, जनता से संपर्क, कार्यकर्ता के साथ तालमेल और छवि को लेकर स्वतंत्र फीडबैक। जहां सरकार के प्रति नाराजगी कम लेकिन विधायक को लेकर असंतोष होगा, वहां खतरे की घंटी मानी जाएगी। दूसरी संगठन की कुंडली कि बूथ प्रबंधन, कमजोर बूथों की पहचान, मंडल में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि यह कार्यसमिति आम पार्टी कार्यकर्ता से ज्यादा 2027 के टिकट के दावेदारों के लिए अहम मानी जा रही है। मौजूदा चेहरों में जो रिपोर्ट में मजबूत पाए जाएंगे, पार्टी उन पर फिर भरोसा जता सकती है, जबकि कमजोर रिपोर्ट वाले मंत्रियों और विधायकों की सीट पर नए चेहरे, जातीय-सामाजिक समीकरण और संगठन से आए नामों पर मंथन के संकेत हैं। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक तौर पर टिकट परिवर्तन पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कुमाऊं की राजधानी हल्द्वानी से शुरू हो रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा साफ संदेश दे रहा है - 2027 की जीत का रास्ता जमीनी रिपोर्ट कार्ड से ही निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed