फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaun University admits to error over failure to record student's assignment marks.

Nainital News: छात्रा के असाइनमेंट के अंक न चढ़ने पर कुमाऊं विवि ने चूक स्वीकारी

Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kumaun University admits to error over failure to record student's assignment marks.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने भू-विज्ञान विभाग की छात्रा के आंतरिक मूल्यांकन के अंकों से जुड़े प्रकरण में छात्रा के असाइनमेंट के अंक न चढ़ने पर प्रक्रियागत चूक स्वीकार करते हुए संबंधित विभाग को इसके लिए दोषी ठहराया है। विवि ने प्रकरण में लापरवाही अथवा प्रक्रियागत त्रुटि की जिम्मेदारी तय करने के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने पत्रकारों को बताया कि उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2023 निर्धारित थी लेकिन असाइनमेंट वास्तव में कब जमा हुआ, इसका स्पष्ट अभिलेख विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। कुलपति ने बताया कि हालांकि आरटीआई में विभागाध्यक्ष, भू-विज्ञान की ओर से 24 अप्रैल 2023 को लॉगबुक प्रविष्टि के आधार पर अंक भेजे जाने का उल्लेख किया गया है। कहा कि 28 अप्रैल 2023 को विवि ने सभी विभागों को पोर्टल पर अंक अपलोड करने के लिए तीन दिन का समय दिया था, छात्रा के अंक, यदि दिए गए थे तो छात्रा के अंकों को पोर्टल पर अपडेट करने की कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं की गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि 13 जुलाई 2026 को छात्रा कुलपति के निजी सचिव, उप परीक्षा नियंत्रक व कुलपति से मिली। कुलपति के निर्देश तथा विवि व विभागीय कार्रवाई के बाद छात्रा ने बाद में विश्वविद्यालय से संशोधित मूल अंकतालिका एवं उपाधि प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
इनसेट
विवि ने कहा- भूगर्भ विभाग ने उचित कार्यवाही नहीं की
नैनीताल। कुमाऊं विवि की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस प्रकरण में यह सिद्ध हुआ है कि भूगर्भ विभाग की ओर से विद्यार्थी हित में कार्यवाही नहीं की गई और इसे प्रशासनिक अक्षमता मानते हुए कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने एक जांच समिति गठित कर दी है। साथ ही इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच के लिए कुलाधिपति व राज्यपाल से भी उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने का अनुरोध किया गया है।
......
गिरीश रंजन तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed