फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University will prepare skilled people for hotel-tourism

Nainital News: कुमाऊं विवि होटल-पर्यटन के लिए तैयार करेगा हुनरमंद

Sat, 18 Oct 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 18 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University will prepare skilled people for hotel-tourism
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में सेतु आयोग की पहल पर हॉस्पिटैलिटी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ हो गया है। सेंटर में फ्रंट ऑफिस एसोसिएट, कॉमी शेफ और फूड एंड बेवरेज सर्विस एसोसिएट पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं जिनकी अवधि तीन से चार माह रखी गई है। कोर्स करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिष्ठित होटल श्रृंखलाओं, पर्यटन संस्थानों और सेवा क्षेत्रों में प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी ने कहा कि यह पहल विजन 2047-स्किल्ड उत्तराखंड के लक्ष्य से जुड़ी है और यह प्रदेश में शिक्षा एवं उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत कर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) डीएस रावत ने कहा कि यह पहल रोजगारोन्मुख उच्च शिक्षा की दिशा में विश्वविद्यालय के दृष्टिकोण को साकार करती है।
विज्ञापन

टाटा स्ट्राइव के हेड पार्टनरशिप्स राजर्षि मुखर्जी ने कहा विवि परिसर में सरकार और उद्योग के सहयोग से स्थापित यह केंद्र स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने का एक अनुकरणीय मॉडल है। ताज कॉर्बेट रिजॉर्ट (आईएचसीएल) के जनरल मैनेजर निवेदन कुकरेती ने कहा यह प्रशिक्षण युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कॅरिअर के लिए तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के निदेशक संजय खेतवाल ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री के “विकसित और सशक्त उत्तराखंड” के विजन को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है। इस मौके पर कुमाऊं विवि के होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, डॉ. स्वाति शाह, हर्षवर्धन पांडे, ऐश्वर्या बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed