फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat warns people to avoid land disputes in haldwani

IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने भूमि विवाद से बचने के लिए लोगों को किया आगाह, कहा- चाहरदीवारी जरूर कराएं

Sat, 24 Aug 2024 08:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Aug 2024 08:12 PM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, सड़क, जलभराव, आपदा राहत आदि से संबंधित कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। 

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat warns people to avoid land disputes in haldwani
आयुक्त दीपक रावत ने की जनसुनवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, सड़क, जलभराव, आपदा राहत आदि से संबंधित कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता कैंप कार्यालय पहुंचे हुए थे।इस मौके पर रावत ने लोगों का आह्वान किया कि वह जमीन खरीदने के बाद भूमि का सीमांकन व चाहरदीवारी अवश्य कर लें। उन्होंने कहा लोग भूमि खरीद तो लेते हैं लेकिन उसके बाद सीमांकन व चाहरदीवारी नहीं कराते जिस कारण कुछ वर्षों के बाद भूमि में कब्जे की शिकायतें आती हैं। इससे बचने के लिए भूमि का सीमांकन अवश्य कराएं।

विज्ञापन

रामगढ़ निवासी भुवन गुणवंत ने शिकायत की कि रामगढ ब्लाक में जल जीवन मिशन के तहत जो नए काम किए जा रहे हैं वहां नई पाइप लाइन नहीं बिछाई जा रही है। पुरानी पाइप लाइनें डाली जा रही हैं। इस पर आयुक्त ने जेजेएम के अधिशासी अभियंता को कार्यालय में तलब कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इंटीरियर डिजाइनर अर्चना ने आयुक्त को बताया कि उन्होंने बजूनियाहल्दू में दो भवनों का कार्य किया गया लेकिन भवन स्वामी की ओर से उन्हें अभी तक 60 लाख रूपये का भुगतान नहीं किया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: पुलिस कार्यालय पर गरजे छात्र, जमकर हुई धक्कामुक्की; छात्रों को काबू करने पर दरोगा की वर्दी फटी

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने दोनों पक्षों को अगली जनसुनवाई में तलब किया। दमुवाढूंगा निवासी कुंदन सिह नेगी ने कहा कि उन्होंने जमीन खरीदने के बाद मौके पर जमीन उपलब्ध न होने, हल्दूचौड़ निवासी गंगा देवी ने दुकान का कब्जा दिलाने, ताहिर हुसैन ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed