{"_id":"653b4704c1007ae2c90651c9","slug":"kumaon-commissioner-deepak-rawat-organized-janata-darbar-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने लगाया जनता दरबार, गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने लगाया जनता दरबार, गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Fri, 27 Oct 2023 10:43 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:43 AM IST
सार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत (Deepak Rawat) के जनता दरबार में स्कूलों और संस्थाओं के बिना पंजीकरण चलने की शिकायत आई। इस पर उन्होंने गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमाऊं कमिश्नर (Deepak Rawat) के जनता दरबार में स्कूलों और संस्थाओं के बिना पंजीकरण चलने की शिकायत आई। इस पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जमीन संंबंधित मामलों की शिकायत पर कमिश्नर दीपक रावत ने जमीन खरीदने से पहले उसकी अच्छे से जांच करने के साथ रजिस्ट्री में रास्ता और पार्क दर्ज करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कमिश्नर कैंप कार्यालय में लगे जनता दरबार में हल्द्वानी के त्रिलोचन सिंह ने किराया न देने की शिकायत की थी। कमिश्नर ने किरायेदार को त्रिलोचन सिंह का मकान खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शिकायत मिली कि जितेंद्र वर्मा एक विद्यालय संचालित करते हैं जो कि आठवीं तक है। स्कूल में लगभग 70 बच्चे हैं। जांच में सामने आया कि स्कूल बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा है। कमिश्नर ने खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी को विद्यालय सील करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विद्यालय और संस्थाओं की जांच कर अवैध रूप से संचालित विद्यालय और संस्थाओं को बंद कराएं। जनता दरबार में जमीन संबंधित धोखाधड़ी की शिकायतें छाई रहीं।
विज्ञापन
डीएम ने कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं
डीएम वंदना ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनाई में बेतालघाट निवासी नंदन सिंह कार्की ने बताया कि बजेटी से धूरा तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क अब तक नहीं बनी है। इस पर डीएम ने एसडीएम और अधिशासी अभियंता लोनिवि नैनीताल को सर्वे करने के निर्देश दिए।
विनोद सिंह, मोहन सिंह बोरा एवं दीपा बोरा ने बताया कि उनके क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के आदेशों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम हल्दूचौड़ जयराम गांव के निवासियों ने सार्वजनिक सड़क निर्माण के नाम पर भूमिधरी काश्तकारों की भूमि पर अतिक्रमण कर सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान बमेटाबंगर हरेंद्र असगोला ने खनन न्यास से ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। डीएम ने वर्कशॉप लाइन की सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए।
फीस लौटाने की मांग को लेकर कमिश्नर से मिले विद्यार्थी
गौलापार स्थित पुंडरीकाक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंस के विद्यार्थी फीस वापसी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं कमिश्नर से मिले। छात्रों ने बताया कि उन्होंने संस्थान में बैचलर इन मेडिकल लैब टेक्नीशियन (बीएमएलटी) में दाखिला लिया था।
संस्थान की ओर से छात्रों से 55,000 रुपये फीस जमा करा ली गई लेकिन आरटीआई से जानकारी लेने के बाद पता चला कि संस्थान किसी भी विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं है। छात्रों ने बताया कि संस्थान अब उनकी फीस नहीं लौटा रहा है। कुमाऊं कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही छात्रों की प्रथम वर्ष की फीस छात्रों के पसंद के दूसरे कॉलेज को दे देगा।
गौलापार स्थित पुंडरीकाक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंस के विद्यार्थी फीस वापसी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं कमिश्नर से मिले। छात्रों ने बताया कि उन्होंने संस्थान में बैचलर इन मेडिकल लैब टेक्नीशियन (बीएमएलटी) में दाखिला लिया था।
संस्थान की ओर से छात्रों से 55,000 रुपये फीस जमा करा ली गई लेकिन आरटीआई से जानकारी लेने के बाद पता चला कि संस्थान किसी भी विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं है। छात्रों ने बताया कि संस्थान अब उनकी फीस नहीं लौटा रहा है। कुमाऊं कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही छात्रों की प्रथम वर्ष की फीस छात्रों के पसंद के दूसरे कॉलेज को दे देगा।