फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected Mini and International Stadium haldwani

Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने स्टेडियम का निरीक्षण किया, बोले- आज ही हीटिंग सिस्टम चालू करें अधिकारी

Sat, 18 Jan 2025 09:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 09:57 PM IST
सार

आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और मिनी स्टेडियम का दौरा कर 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग व इवेंट कंपनी समेत संबंधित अधिकारियों को 23 जनवरी तक सभी काम हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected Mini and International Stadium haldwani
Deepak rawat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और मिनी स्टेडियम का दौरा कर 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग व इवेंट कंपनी समेत संबंधित अधिकारियों को 23 जनवरी तक सभी काम हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। रावत ने स्वीमिंग पूल से संबंधी सभी मरम्मत संबंधी कार्य आज रविवार तक पूरे कर हीटिंग सिस्टम चालू कराने को भी कहा।

विज्ञापन

रावत ने मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट को देखा। इवेंट कंपनी की ओर से बताया गया कि कोर्ट में पार्टिशन कर 17 कमरे बनाए जा रहे हैं। जिनमें एथलीट, नाडा, वीआईपी, टेक्नीकल स्टाफ रूम शामिल हैं। चेंजिग रूम व वॉशरूम के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने डीप क्लीनिंग, लॉकर्स व बेच के इंतजाम कराने को कहा। इस दौरान रावत ने डायटीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट व मनोवैज्ञानिक से वार्ता की। उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड की व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने व दर्शकों के लिए मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने इवेंट कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिनी स्टेडियम व स्टेडियम में किस कार्य के लिए कितने लोग लगाए जा रहे हैं इसकी विस्तृत सूचना उन्हें उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन

गौलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में आयुक्त ने स्विमिंग पूल के हीटिंग सिस्टम की जानकारी ली। पेयजल निगम की विद्युत शाखा के अधिकारी ने बताया कि फिल्टर प्लांट में तीन-चार जगह लीकेज हैं, जिसमें वैल्डिंग व सॉल्यूशन पेस्टिंग कराया जा रहा है। प्लांट में 12 टी-प्वाइंट्स की पहले से ही सॉल्यूशन पेस्टिंग की जा रही है ताकि खेल के दौरान कोई दिक्कत न हो। कहा कि लीकेज की मरम्मत रविवार सुबह तक पूरी हो जाएगी उसके बाद हीटिंग सिस्टम चालू होगा। खेल उप निदेशक राशिदा सिद्दीकी ने बताया कि 26 जनवरी से स्विमिंग के मुकाबले होने हैं और हीटिंग सिस्टम से पानी गर्म होने में 72 घंटे का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के लिए एक ट्यूबवेल अलग से लगाया गया है। शुक्रवार से कंप्रेशर चालू है और रविवार से साफ पानी की आपूर्ति होगी। तब पूल भरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आयुक्त ने मॉडर्न पैंथालॉन व ट्राइथलॉन ग्राउंड का भी जायजा लिया। उन्होंने शूटिंग रेंज व रैंप तयसमय में बनाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने मीडिया गैलरी और वीआईपी लाउंज को अलग-अलग बनाने, मीडिया गैलरी में वाईफाई की सुविधा देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने दो टूक शब्दों में कहा कि स्टेडियम में जितने सिविल व टेक्नीकल काम अधूरे हैं, उन्हें 23 जनवरी तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। 24 जनवरी को फिर से निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, आरटीओ संदीप सैनी व गुरुदेव सिंह, लोनिवि के ईई अशोक चौधरी, खेल उप निदेशक राशिदा सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, जल संस्थान के ईई रविशंकर लोशाली आदि मौजूद रहे।

ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचे आयुक्त
आयुक्त रावत ने राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकना बंद कर दिया गया है। ग्राउंड के बाहर बाउंड्री पर व्यू कटर के जरिए खेलों का प्रचार किया जाएगा। इसके ठीके पीछे फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। कूड़े से बदबू नहीं आए इसलिए केमिकल छिड़काव किया जा रहा है।

 

रेलवे स्टेशन के बाहर नजर आई गंदगी
रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के निरीक्षण के दौरान आयुक्त को स्टेशन के बाहर फैले हुए कपड़े व गंदगी मिली। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इस पर रोक लगाने, सफाई व सौंदर्यीकरण को कहा। उन्होंने स्टेशन में वेटिंग व एसी वेटिंग हॉल देखा और साफ-सफाई के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन की बाउंड्री बनाई जा रही है जिस पर व्यू कटर लगेंगे।

 

अधिकारी बोले बजट मिले तो चार दिन में बना दें सड़क
रेलवे स्टेशन की बदहाल सड़क के बारे में आयुक्त ने लोनिवि अधिकारियों से पूछताछ की तो अधिकारियों ने बताया कि 1.09 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अधिकारियों का कहना था कि बजट मिलते ही चार दिन में सड़क बना दी जाएगी। आयुक्त ने कहा कि सड़क को लेकर वह स्वयं भी सचिव स्तर पर वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed