{"_id":"682a34833aadef83c008e651","slug":"ku-won-silver-and-bronze-in-pencak-silat-martial-arts-nainital-news-c-238-1-shld1023-114754-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स में कुविवि ने जीता रजत व कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स में कुविवि ने जीता रजत व कांस्य
Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स में कुविवि ने इन छात्रों ने जीता रजत व कांस्य। स्रोत : कुविवि
नैनीताल। बेंगलुरू में हुई अखिल भारतीय पेचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम में शामिल रोहित ने रजत और अंकित सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर विवि का नाम रोशन किया है। कुलपति प्रो. दीवान एस रावत ने कहा कि खिलाड़ियों को विवि में सम्मानित किया जाएगा।
कुविवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि बेंगलुरू नॉर्थ विवि कर्नाटक में बीते 14 से 16 अप्रैल तक अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता हुई थी। इसमें देशभर के 30 विवि के महिला व पुरुष वर्ग की टीम ने प्रतिभाग किया।
पुरुष वर्ग में 50-55 भार वर्ग में रोहित ने रजत जबकि 60-65 भार वर्ग में अंकित सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम के मैनेजर हितेंद्र मेहता रहे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दीवान एस रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, वित्त नियंत्रक अनीता आर्य, डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, डॉ. संतोष कुमार, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. महेंद्र राणा आदि ने खुशी जताई है। संवाद