{"_id":"601f08b38ebc3ed6585602fb","slug":"kolkata-s-female-tourist-died-of-heart-attack-haldwani-news-hld413854434","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता की महिला सैलानी की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता की महिला सैलानी की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के एक होटल में महिला पर्यटक की हार्टअटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार अलीपुर कोलकाता निवासी शिल्पा टिम्बरवाल (42) बृहस्पतिवार को अपने पति अभिषेक टिम्बरवाल व बेटी, माता पिता और बहन बहनोई के साथ नैनीताल घूमने आई थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात होटल के कमरे में अचानक शिल्पा की तबियत बिगड़ हो गई, जिस कारण वह रात में परिवार के साथ खाना खाने के लिए नहीं गई और जब परिजन शिल्पा के लिए खाना लेकर कमरे में लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। परिजनों ने कमरे के अंदर देखा तो महिला बाथरूम के पास बेहोश पड़ी थी।
परिजन होटल कर्मियों के साथ महिला को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. शीतांशु शर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है।