{"_id":"632613e0045aa373824253e2","slug":"know-india-results-of-written-examination-declared-many-students-of-nainital-topped-nainital-news-hld476052177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को जानो विषयक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, नैनीताल के कई विद्यार्थी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को जानो विषयक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, नैनीताल के कई विद्यार्थी रहे अव्वल
विज्ञापन
नैनीताल। भारत विकास परिषद की ओर से पिछले दिनों आयोजित भारत को जानो परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।
परिषद के अध्यक्ष डीसी सिंह खेतवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा में नैनीताल के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सफलता प्राप्त की है। बताया कि जूनियर वर्ग में कुल 55 विद्यार्थी सफल रहे हैं जबकि सीनियर वर्ग में 50 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज से हीना और शबाना, शहीद सैनिक विद्यालय से निहारिका व रोशनी चमियाल, सीआरएसटी इंटर कॉलेज से मयंक सिंह अधिकारी और अफरान, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से आयुषी तिवारी और वर्निता पांडे, जीजीआईसी नैनीताल से रितिका आर्या ओर तनिषा कुरिया, विशप शा इंटर कॉलेज से कार्तिक शर्मा व निशा शर्मा, पीपीजे दुर्गापुर से अनुपम प्रताप सिंह व विनय, लांगव्यू पब्लिक स्कूल से ओजश जोशी व कार्तिक बर्गली, सरस्वती विद्या मंदिर से शौम्या जोशी व तुषार कुमार, जीआईसी नैनीताल से सुधांशु व दीपक कुमार और सरस्वती शिशु मंदिर से हितेश सिंह मेवाड़ी शामिल हैं।
खेतवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए प्रतिभागियों की अब 15 अक्तूबर को यहां जीजीआईसी में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। क्विज के विजेताओं को राज्य स्तर पर आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले महीने 22 अगस्त को हुई इस प्रतियोगिता में नैनीताल शहर के 11 स्कूलों के 2035 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें जूनियर वर्ग के 863 व सीनियर वर्ग के 1172 प्रतिभागी शामिल थे।
लिखित परीक्षा में भारत की भौगोलिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक स्थितियों, विज्ञान से जुड़े सवाल और खेलों की जानकारियां और उपलब्धियों से संबंधित सवाल पूछे गए थे।