{"_id":"64f0f5ef24482d841e0a6ef4","slug":"kilvari-reservoir-full-of-water-nainital-news-c-97-1-hld1029-4145-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किलवरी जलाशय पानी से लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किलवरी जलाशय पानी से लबालब
Fri, 01 Sep 2023 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
किलबरी जलाशय
नैनीताल। नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर दूर किलबरी क्षेत्र में वन विभाग की ओर से बनाए गए नैना देवी कंजर्वेशन रिजर्व किलबरी जलाशय बारिश के पानी से लबालब भर गया है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
किलबरी क्षेत्र में वन प्रभाग नैनीताल की ओर से भूमि और जल संरक्षण के लिए इस जलाशय का निर्माण किया गया था। सीजन में अच्छी बारिश के चलते जलाशय लबालब भर चुका है। जलाशय के निचले क्षेत्र में स्थित जलस्रोत रिचार्ज होने के साथ पर्यटक व पक्षियों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जलस्रोत रिचार्ज होने से पंगूट, चुरानी, घुग्घुखान, पाली, बगड़, बुधलाकोट, जाख, कफुल्टा, बारगल के ग्रामीणों व जंगली जानवरों को गर्मी के दिनों में भरपूर पानी मिलेगा। बता दें कि यहां पक्षियों को कैमरे में कैद करने के लिए हर वर्ष हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों को यहां घूमने के लिए 50 रुपये प्रवेश शुल्क देना पड़ता है।
किलबरी जलाशय में पानी भरने से जंगली जानवरों व पक्षियों को गर्मी में पानी के लिए भटकन नहीं पड़ेगा। इस क्षेत्र में आने वाले बर्ड वाॅचरों को एक ही स्थान पर कई पक्षियों को कैमरे में कैद करने का मौका मिलता है। क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर जोशी, डीएफओ, वन प्रभाग नैनीताल