फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   kidnapped. youth. Mukhani. Chitrakoot and fled.

Nainital News: मुखानी से अपहृत युवक को चित्रकूट में छोड़कर भाग गए

Mon, 12 May 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 12 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
kidnapped. youth. Mukhani. Chitrakoot and fled.
हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र के तल्ली बमोरी से अपहृत हुआ तुषार (27) पुलिस यूपी के चित्रकुट से मिल गया। तुषार को पहचान के दो लोग लेकर गए थे। वे लोग युवक के माता-पिता को धमकाकर 22 लाख रुपये मांग रहे थे। जब पुलिस का दबाव पड़ा तो वे युवक को चित्रकूट के बाजार में अधमरा छोड़कर भाग गए। पुलिस उसे लेकर वहां से रविवार को आई और बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तल्ली बमोरी निवासी गिरीश चंद्र लोहनी ने तहरीर देकर कहा कि उनका पुत्र तुषार फरीदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह घर पर आया था। आठ मई को उसके पास फोन आया और वह टीशर्ट व लोअर में ही घर से निकल गया। जब वह शाम तक नहीं आया तो परिवार वालों को लगा कि वह फरीदाबाद चला गया होगा। बाद में जब उसका फोन घर में ही मिला तो पिता को चिंता हुई। तलाशी शुरू की तो घर के पास ही एक सीसीटीवी में वह दिखाई दिया। वहां उसकी चप्पल भी पड़ी थी। उसे तीन चार युवक खींचकर वाहन में डाल रहे थे।
विज्ञापन

पिता ने तहरीर दी और फरीदाबाद क्षेत्र के कपिल तिवारी और आलोक संजन तिवारी के मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी। दबाव पड़ने पर उन लोगों ने तुषार को चित्रकूट में छोड़ दिया और भाग गए। तुषार ने चित्रकूट से अपने पिता को फोन पर जानकारी दी। पुलिस वहां पहुंची और उसे लेकर आई। तुषार को आरटीओ चौकी लाया गया। उसके शरीर पर कई जख्म थे। थाना प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पैसे के लेनदेन का ही मामला है। दोनों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। आरोप था कि मांगी गई रकम उनके बेटे ने उन दोनों से ली थी, वापस न करने पर अपहरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed