{"_id":"6ab5892b71db01a3d80c0135","slug":"kicks-and-punches-exchanged-and-chairs-thrown-between-two-groups-at-a-nanda-devi-fair-stall-nainital-news-c-238-1-shld1020-130836-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नंदा देवी मेले की दुकान में दो पक्षों में चले लात-घूंसे, कुर्सियां फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नंदा देवी मेले की दुकान में दो पक्षों में चले लात-घूंसे, कुर्सियां फेंकी
Fri, 25 Sep 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के मेला परिसर में बुधवार रात अस्थायी रेस्टोरेंट में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। नशे में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान कुर्सियां भी तोड़ी गईं। करीब आधे घंटे तक हुए हंगामे के बावजूद पुलिस को इसकी सूचना नहीं मिल सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब आठ से दस युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे। कुछ देर बाद किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की और कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंकीं। रेस्टोरेंट संचालक के रोकने पर भी वह नहीं माने। बगल के रेस्टोरेंट संचालक गोकुल सिंह ने बताया कि विवाद पड़ोस के रेस्टोरेंट में हुआ था। घटना के बाद संचालक डर गया और बृहस्पतिवार सुबह रेस्टोरेंट बंद कर सामान लेकर चला गया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि आसपास के दुकानदारों और अनुबंधित ठेकेदार से पूछताछ कर विवाद में शामिल युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है।