{"_id":"5a36cd924f1c1bee688c25a5","slug":"kharanja-gate-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन व्यवसायियों ने खड़ंजा गेट बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन व्यवसायियों ने खड़ंजा गेट बंद कराया
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते खनन व्यवसायी। अमर उजाला
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसी नदी से उपखनिज निकासी करने वाले कारोबारियों ने रविवार को कोसी नदी के खड़ंजा गेट पर तालाबंदी कर दी। इससे खनन वाहनों की निकासी रुक गई। कारोबारी उत्पीड़न के आरोपी रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। खनन व्यवसायियों ने रविवार सुबह से ही खड़ंजा गेट पर रामनगर रेंज के राजि अधिकारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
व्यवसायियों का आरोप था कि रेंजर उन्हें जानबूझकर लगातार परेशान कर रहे हैं। वाहनों के प्रपत्र जांचने में रेंजर जानबूझकर अधिक समय लगा रहे हैं जिससे उपखनिज निकासी का समय कम पड़ जाता है। कुछ कहने पर रेंजर अपने पद की गरिमा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं।
उनके खिलाफ थाने से लेकर विभागीय, प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे कारोबारियों में गुस्सा है। उन्होंने रेंजर के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान संजय बिष्ट, नंदलाल चौधरी, मनमोहन चौधरी, विक्की चौधरी, तिलक चौधरी, शिव सिंह, उत्तम सिंह, दीप चौधरी, देशराज सिंह आदि थे