फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kendriya Vidyalaya students won 31 medals

केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने झटके 31 पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya students won 31 medals
15 स्वर्ण पदकों के साथ केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की संभागीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी की टीम ने कुल 31 पदक झटके। विद्यार्थियों ने 15 स्वर्ण, आठ रजत, आठ कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया। 37 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

बैडमिंटन में दक्षता जोशी, ईशान भाटिया, ताइक्वांडो में पूर्वा जोशी, हर्ष जोशी, जूडो में पुष्कर सिंह, स्केटिंग में अक्षिता गर्ग, एल कीर्तना, शिवांग ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में जिज्ञासा ने दो स्वर्ण अपने नाम किए। अक्षिता गर्ग ने स्केटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत, कांस्य के तीन पदक अपने नाम किए। क्रिकेट ट्रायल में गौतम, गोविंद, नमन, सुमित सिंह बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। विद्यालय पहुंचने पर क्रीड़ा शिक्षक अनूप जखमोला और प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य, उप प्राचार्य आशा पंत आदि विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 72 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से 37 का चयन विभिन्न खेलों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस मौके पर डॉ. मंजुल मठपाल, रीता बाली आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed