फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   KEMU buses returned after participating in the election festival

Nainital News: चुनाव उत्सव में भागीदारी कर लौटीं केमू बसें

Tue, 29 Jul 2025 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 29 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
KEMU buses returned after participating in the election festival
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान निपटने के बाद कुमाऊं मोटन ऑनर्स यूनियन को भी राहत मिली है। अब केमू की 150 बसें लौटेंगी और बंद पड़े पर्वतीय मार्गाें पर नियमित बस सेवा का संचालन हो सकेगा। बीती 21 जुलाई से ठप पड़ी डाक सेवा भी बहाल होगी।
विज्ञापन

केमू की 250 बसे पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए लगाई गईं थीं। पहले चरण में अधिक बसें लगीं। दूसरे चरण में इनकी संख्या कम रही। कुमाऊं के पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जिलों में भी केमू बसे चुनाव ड्यूटी में रहीं। रोडवेज बसों का उपयोग केवल सुरक्षा बलों को पहुंचाने के लिए किया गया था। सोमवार को मतदान निपटने के बाद देर रात तक केमू बसों का लौटने का क्रम शुरू हो गया था जबकि पर्वतीय जिलों की बसें मंगलवार तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन



पिछले सप्ताह से पहाड़ रूट पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। केमू बसों में रोजाना ढाई से तीन हजार यात्री सफर करते हैं। चुनाव ड्यूटी से बसों के लौटने के बाद मंगलवार से प्रभावित रूटों पर फिर से नियमित बस सेवा बहाल कर दी जाएगी। हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक केमू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article