फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kemu bus overturned on the car after colliding with the hill, the passengers narrowly escaped

पहाड़ी से टकराकर कार पर पलटी केमू बस, बाल-बाल बचे यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kemu bus overturned on the car after colliding with the hill, the passengers narrowly escaped
कैंची में बस के नीचे फंसी कार के चलते सड़क पर लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची के पास केमू बस ब्रेक फेल होकर पहाड़ी से टकराकर सामने से आ रही कार पर पलट गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार एक महिला को मामूली चोट आई। हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम भी लग गया। मार्ग पर लंबा जाम लगने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार को केमू बस दस यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से रानीखेत जा रही थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बसे कैंची धाम के पास पहुंची थी। तभी बस के ब्रेक फेल हो गए। इस बीच चालक सागर कुमार ने सूझबूझ का परिचय देकर बस को सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा दिया। बस पहाड़ी से टकराने के बाद हल्द्वानी जा रही कार के ऊपर पलट गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार 15 लोगों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे लोगों को सकुशल निकाला गया। बस में सवार द्वाराहाट काफड़ा की उमा जोशी को हल्की चोटें आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी भेजा गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उमा को छुट्टी दे दी गई। बस में सवार यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

हाईवे पर साढ़े तीन घंटे तक रहा जाम
हाईवे पर हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, डीडीहाट और हल्द्वानी की तरफ से आने-जाने वाले बड़े वाहन फंस गए। इससे वाहनों में सवार यात्रियों को करीब साढ़े तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली और खैरना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने में पसीना बहाया। इस मौके पर खैरना चौकी प्रभारी आशा बिष्ट और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा के आशीर्वाद से यात्रियों की जान बची
गरमपानी। बाबा नीम करौरी का आशीर्वाद या फिर चमत्कार कहना सही होगा कि बड़े हादसे के बाद भी सभी यात्री सही सलामत बच गए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी बाबा नीम करौरी महाराज ने बड़े संकट टाले हैं।
सोमवार दोपहर कैंची मंदिर के पास ब्रेक फेल होने से बस पहाड़ी से टकराने के बाद कार के ऊपर पलट गई। बस में दस और कार में पांच यात्री सवार थे। दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों में सवार लोगों ने इसे बाबा नीम करौरी की छत्रछाया बताया। कैंची निवासी भुवन तिवारी ने बताया कि बाबा की कृपा से ही एक बड़ा हादसा टल गया। दो माह पूर्व भी भारी बारिश के बीच मलबा आ गया था। तब भी बाबा की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई थी।

दोनों वाहनों में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने व्यवस्था बनाकर छोटे वाहनों को किसी तरह निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से बस को किनारे कर शाम करीब चार बजे बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। हाइवे के दोनों तरफ करीब चार किमी लंबा जाम लगा रहा।
योगेश चंद्र उपाध्याय, भवाली कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed