{"_id":"5835f1004f1c1b983513adfc","slug":"kathgodam-station-received-awards-for-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के लिए काठगोदाम स्टेशन को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के लिए काठगोदाम स्टेशन को मिला पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान आरक्षण कराने आये लोगों और यात्रियों से बातचीत कर फीड बैक लिया। निरीक्षण के दौरान काठगोदाम स्टेशन को सफाई और व्यवस्था बेहतर मिलने पर 25 हजार का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जीएम मिश्र ने बताया कि आने वाले समय में कोहरा बढ़ेगा। ऐसे में संरक्षा के लिए कई कदम उठाये गए हैं। मसलन ट्रेन के पीछे वाली बोगी की टेल लाइट में फ्लैशर लगाया गया है, जो दूर से चमकेगा।
विज्ञापन
इसी तरह ड्राइवर को खास डिवाइस दिया गया है, जो सिग्नल कितनी दूरी पर है उसको बताता रहेगा। रेलवे ट्रैक पर सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। रेल सुविधाओं के बारे में कहना था कि लालकुआं और हल्द्वानी पर रेलवे का फोकस है। इन दोनों जगह से नई योजना शुरू होगी।
विज्ञापन
काठगोदाम-बरेली के लिए डीएमयू चलने में करीब दो साल का समय और लगेगा। इससे पूर्व जीएम ने आरक्षण केंद्र, काठगोदाम स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने के बाद कई सुधार और बदलाव करने का निर्देश दिया।
आरक्षण केंद्र में एटीवीएम मशीन के पास फैसीलेटर न होने, एलईडी के बंद होने पर नाराजगी भी जताई। इस दौरान डीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत आलाधिकारी मौजूद थे।