फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kathgodam-Moradabad Passenger train will run from four

चार से चलेगी काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kathgodam-Moradabad Passenger train will run from four
हल्द्वानी। मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के लिए यह काम की खबर है। चार मार्च से काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन शुरू हो जाएगी। लॉकडाउन के बाद से जिन ट्रेनों का संचालन ठप है, वे भी दो-तीन महीने में पटरी पर दौड़ने लगेंगी। ये बातें सदस्य वित्त भारतीय रेलवे नरेश सालेचा ने अमर उजाला से संक्षिप्त बातचीत में कही।
विज्ञापन

वह शनिवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस बार रेलवे के लिए रिकॉर्ड बजट आया है। रेलवे सुविधाओं में विस्तार और यात्रियों की परेशानियों को दूर करने में फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने काठगोदाम स्टेशन में उपलब्ध सुविधाओं, आवास आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ रखरखाव संबंधी दिक्कतों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नैनीताल हाईकोर्ट के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भी देखा। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर विवेक गुप्ता, स्टेशन मास्टर चयन रॉय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed