{"_id":"67d1ee488de1785eec0fe40b","slug":"kathgodam-depot-bus-met-with-an-accident-in-hathras-haldwani-news-c-8-1-hld1013-527077-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाथरस में काठगोदाम डिपो की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाथरस में काठगोदाम डिपो की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन
हल्द्वानी। हाथरस (यूपी) में आगरा रोड पर चंदपा इलाके में बीती रात तीन बजे काठगोदाम और हाथरस डिपो की बसों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। आगरा जा रही काठगोदाम डिपो की इस बस के चालक यूनुस खान और परिचालक दीपक कुमार समेत कई यात्रियों को चोटें आईं।
हल्द्वानी से काठगोदाम डिपो की बस यूके 07पीए 2841 मंगलवार रात आठ बजे आगरा के लिए गई थी। अलीगढ़ होते हुए जा रही बस हाथरस से जैसे ही आगे बढ़ी वैसे ही हादसा हो गया। हादसे में 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों में चार यात्री यहां के भी हैं। हादसे में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर काठगोदाम डिपो के इंचार्ज लाल कुमार टीम के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंचे और अलीगढ़ मेडिकल काॅलेज में भर्ती घायलों को देखा। घायलों के परिजन भी हाथरस पहुंच गए हैं। माई सिटी रिपोर्टर