{"_id":"63fd069d338556bdf2054e84","slug":"kailash-mansarovar-yatra-2023-nainital-news-c-8-1-67464-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kailash Mansarovar Yatra 2023: इस साल भी यात्रा पर संशय, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक नहीं मिले दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kailash Mansarovar Yatra 2023: इस साल भी यात्रा पर संशय, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक नहीं मिले दिशा निर्देश
Tue, 28 Feb 2023 06:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 28 Feb 2023 06:01 PM IST
सार
वर्ष 2021 में भी यही हालात रहे। 2022 में कोरोना संक्रमण थमने के बाद भी सरकार ने यात्रा का आयोजन नहीं किया। अ
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर की यात्रा को लेकर इस साल भी संशय की स्थिति बनी हुई है। यात्रा का आयोजन करने वाले कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। निगम ने भी अपने स्तर पर यात्रा को लेकर तैयारियां नहीं की हैं। ऐेसे में यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे शिवभक्तों का इंतजार और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम जून के महीने में शुरू होने वाली इस यात्रा का आयोजन करता था। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने यात्रा की अनुमति नहीं दी। वर्ष 2021 में भी यही हालात रहे। 2022 में कोरोना संक्रमण थमने के बाद भी सरकार ने यात्रा का आयोजन नहीं किया। अब कोरोना का प्रभाव नहीं है। लिहाजा इस वर्ष उम्मीद थी कि कैलाश मानसरोवर यात्रा होगी लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई संकेत निगम को नहीं मिला है जबकि इससे पहले जनवरी से ही यात्रा की तैयारियां शुरू हो जाती थीं।
विज्ञापन
विश्राम गृह, यात्रा का पैदल रूट, राशन पहुंचाने से लेकर अन्य कार्य कर लिए जाते थे। अब फरवरी खत्म होने तक कोई हलचल नहीं है। केएमवीएन के महाप्रबंधक एपी वाजपेयी का कहना है कि विदेश मंत्रालय इस संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। वाजपेयी का कहना है कि ऐसे में यात्रा की संभावनाएं कम ही लगती हैं।
विज्ञापन