फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kailash Mansarovar pilgrims welcomed with garlands of flowers

Nainital News: फूल-मालाओं से कैलाश मानसरोवर यात्रियों का स्वागत

Sat, 26 Jul 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 26 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar pilgrims welcomed with garlands of flowers
भीमताल (नैनीताल)। कैलाश मानसरोवर यात्रा कर लौटे दूसरे दल के यात्रियों का शुक्रवार को भीमताल टीआरसी में फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। यात्रियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यात्रा में देशभर के विभिन्न राज्यों के 48 यात्री शामिल थे। इसमें आंध्रप्रदेश से तीन, असम एक, दिल्ली पांच, गुजरात छह, झारखंड एक, कर्नाटक छह, मध्यप्रदेश दो, महाराष्ट्र चार, पंजाब दो, राजस्थान पांच, तमिलनाडु तीन, तेलंगाना दो, उत्तर प्रदेश 4, पश्चिम बंगाल से चार यात्री शामिल रहे। दल में 14 महिला और 34 पुरुष यात्री थे। दल आठ जुलाई को टनकपुर होते हुए कैलाश मानसरोवर पहुंचा। यात्रियों ने बताया कि सावन में भगवान भोले नाथ के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया। कहा कि बिना थके हारे यात्रा कब पूरी हुई पता ही नहीं चल पाया। केंद्र, राज्य और केएमवीएन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई थी। चीफ लाइजनिंग ऑफिसर केडी देवल ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं। भीमताल में टीआरसी मैनेजर संजय कुमार और भगवती लोहनी ने यात्रियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed