{"_id":"6a91edb1c22d0acf570c8674","slug":"jyolikots-drinking-water-line-connected-to-dhungshil-nainital-news-c-238-1-ntl1003-129886-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ज्योलीकोट की पेयजल लाइन को ढुंगशिल से जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ज्योलीकोट की पेयजल लाइन को ढुंगशिल से जोड़ा
Sat, 29 Aug 2026 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट एवं समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया होने की सूचना को जल संस्थान ने गंभीरता से लिया है। अधिशासी अभियंता अनीष पिल्लई ने पानी की सप्लाई को अन्यत्र लाइन से जोड़ दिया है।
ईई का कहना है कि बीते दिनों समाचार-पत्र एवं सोशल मीडिया में वीरभट्टी में स्थित विद्यालय के साथ ही ज्योलीकोट छीड़ा, गांजा, सड़ियाताल एवं बकरीखोड़ में दूषित पानी से डायरिया फैलने की शिकायतें मिली थी। शिकायत के बाद उन्होंने मातहत अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण करवाया।
दुर्गापुर एवं देवलढूंगा के स्रोतों की सफाई एवं क्लोरीनेशन करवाया गया। अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कारण दुर्गापुर स्रोत से ज्योलीकोट को होने वाली जलापूर्ति को अस्थायी रूप से बंद किया जा चुका है। उक्त स्थान में देवलढूंगा से जलापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा सड़ियाताल एवं बकरीखोड़ गांव में रखरखाव पेयजल निगम भीमताल की ओर से की जा रही है।