फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Justice Ravi Vijay Kumar Malimath duly assumed charge

जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ ने विधिवत कार्यभार किया ग्रहण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Justice Ravi Vijay Kumar Malimath duly assumed charge
नैनीताल हाईकोर्ट के नव नियुक्त चीफ ज स्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ शपथ लेते हुए साथ में चीफ जस्टिस र? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। हाईकोर्ट में नवनियुक्त न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ ने बृहस्पतिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में सीजे रमेश रंगनाथन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मलिमथ वरिष्ठता में चीफ जस्टिस के बाद दूसरे नंबर पर हैं। उनके आने से पूर्व न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया मुख्य न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ थे।
विज्ञापन

जस्टिस मलिमथ के शपथ लेने के बाद पहली बार हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के सभी 11 पद भर गए हैं। चीफ जस्टिस कोर्ट में साढ़े नौ बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की ओर से राष्ट्रपति का नियुक्ति पत्र, विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना व राज्यपाल द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत करने संबंधी अधिकार पत्र पढ़ा गया। शपथ ग्रहण के बाद हाईकोर्ट सभागार में न्यायमूर्ति मलिमथ ने साथी न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं सहित अन्य से मुलाकात की।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण : हाईकोर्ट के कई जज, अधिवक्ता रहे मौजूद
इस मौके पर न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति आलोक सिंह, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, न्यायमूर्ति एनएस धानिक, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश त्रिपाठी, रजिस्ट्रार अनुज संगल, मनोज गर्ब्याल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, महासचिव जयवर्धन कांडपाल, डीके शर्मा, विजय भट्ट, एमसी पांडेय, कमलेश तिवारी, अमर शुक्ला, बीएम पिंगल, हरेंद्र बेलवाल, राहुल नेगी, वैभव नेगी, ममता जोशी, सुयाष पंत, लता नेगी, पीके चौहान, गौरा देवी सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे। इसके अलावा जस्टिस मलिमथ की धर्मपत्नी स्वरूपा, बेटी सम्ब्रह्मा, बेटे वैभव के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed