फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Justice Pant resigns as member of National Human Rights Commission

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद से जस्टिस पंत का इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Justice Pant resigns as member of National Human Rights Commission
सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रफुल्ल चंद्र पंत - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य और पूर्व में आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके जस्टिस प्रफुल्ल चंद्र पंत ने आयोग के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पूर्व में सर्वोच्च न्यायालय में जज, मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश रह चुके हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी जस्टिस पंत ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार 11 सितंबर को वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा देकर हल्द्वानी आ गए हैं। जस्टिस पंत सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्ति के बाद 19 अप्रैल 2019 को आयोग के सदस्य बनाए गए थे। इस दौरान वह आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। पंत उत्तराखंड राज्य के प्रथम विधि एवं न्याय सचिव, नैनीताल के जिला जज, उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी रह चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed