{"_id":"576ae2ac4f1c1bda54b48465","slug":"jmajm-rain-for-three-hours-resulted-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी में बुधवार को तीन घंटे तक लगातार तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नाले उफान पर आ गए। माल रोड समेत कई स्थानों में सीवर लाइनें ओवरफ्लो होने से सारी गंदगी नालों के जरिए नैनी झील में समा गई।
बारिश और आंधी तूफान की वजह से भवाली रोड में टूटा पहाड़ में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। वहीं, जू रोड में लाइन में टहनी गिरने से तल्लीताल क्षेत्र की बिजली दो घंटे तक बाधित रही। नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे देशी-विदेशी सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माल रोड और अन्य मुख्य मार्गों में बारिश के दौरान जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
सुबह करीब 10 बजे तक धूप खिलने से मौसम सामान्य बना था, लेकिन उसके बाद कोहरा छाने लगा। देखते ही देखते 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लगातार बारिश होते रही। बारिश थमी तो पूरी घाटी कोहरा में घिर गई। शाम को करीब चार बजे बाद फिर धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। नगर में दर्शनीय स्थलों व माल रोड में घूम रहे सैलानी भी भीगते भीगते होटलों में पहुंचे तथा शाम को मौसम सामान्य होने के बाद ही बहार निकले। माल रोड के अलावा बिड़ला रोड, रैमजे रोड, भवाली व हल्द्वानी मोटर मार्गों में बारिश के दौरान जाम लगने से कई वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
बारिश के बाद एकाएक ठंड बढ़ गई है। दो बजे बारिश थमने से सबसे ज्यादा सहूलियत स्कूल से आने वाले बच्चों को हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 घंटे के भीतर 20 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश की वजह से अब धीरे-धीरे नैनी झील में बने डेल्टा भी भरने लगे हैं। इधर, जिला कंट्रोल रूम के मुताबिक बारिश से जिले में किसी भी मोटर मार्ग के बंद होने और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।