फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jismfaroshi business caught in Haldwani, six arrested

हल्द्वानी में जिस्मफरोशी का धंधा पकड़ा, छह गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Jismfaroshi business caught in Haldwani, six arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने चार युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी हल्द्वानी से बाहर के लोग हैं जो यहां आकर सेक्स रैकेट चलाते थे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को कार में पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

26 जनवरी को कोतवाल हल्द्वानी को सूचना मिली कि टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बनी दुकानों की आड़ में एक इनोवा गाड़ी यूके 06 एएस-9937 में चार युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी लता बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया। उनके पास 11 मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि ये लोग एक टीम के रूप में होटलों और अन्य लोगों को 12 से 15 हजार रुपये प्रति रात लड़कियां पहुंचाते थे। हर तीसरे चौथे दिन एक बार हल्द्वानी आते हैं और शाम को 9 से 10 बजे के बीच ऐसे ही एकांत में कार खड़ी कर लोगों के फोन का इंतजार करते थे। लोगों के फोन आते ही 10 से 15 मिनट में लड़कियां पहुंचा दी जाती। मंगलवार को देर रात तक ग्राहकों का इंतजार करते रहे जब किसी का फोन नहीं आया तो सड़क पर कार खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन

ये युवक गिरफ्तार
-सुकुमार सरकार (32) हाल निवासी निवासी रुद्रपुर और मूल पता ग्राम माधोपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत।
- हरिदास विश्वास (28) निवासी ग्राम महतोश मोड़ पिपलिया थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर।
सेक्स रैकेट में भी होम डिलिवरी
हल्द्वानी। शहर में पिज्जा बर्गर की तरह अब देह व्यापार में भी होम डिलिवरी हो रही है। शहर के बाहर के लोग यहां आकर देह व्यापार चला रहे हैं। इसके लिए वे हल्द्वानी में वो अपना ठिकाना नहीं बना रहे बल्कि यहां कार से कभी-कभी आते हैं। इससे ये लोग पुलिस की नजर से भी बचे रहते थे। इनके ग्राहक इनको फोन करते थे और गिरोह लड़की को कार से लेकर मौके पर पहुंच जाता और अगले दिन कार से ही लेने भी आ जाता। सुकुमार और हरिदास ग्राहकों से बात करते और सप्लाई का जिम्मा भी इनके पास ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट से करतीं थीं ग्राहकों से संपर्क
हल्द्वानी। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि पकड़ी गई चारों लड़कियां 22 साल से ज्यादा की हैं और इनकी शादी भी हो चुकी है। ये सभी अपने पत्तियों से अलग रहती हैं। ज्यादा कमाई का लालच इन्हें देह व्यापार में ले आया। इनमें से तीन लड़कियां दिल्ली में रहतीं हैं जो मूलरूप से बंगाल की रहने वालीं हैं और एक लड़की पीलीभीत जनपद की है और फिलहाल गदरपुर में रहती है। ये सभी लड़कियां पूरी तरह से पेशेवर हैं और इनके ग्राहकों से खुद के भी अच्छे संपर्क हैं। ग्राहकों को फंसाने के लिये सोशल साइटें व्हाट्सप, फेसबुक का इस्तेमाल करतीं थीं। अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ये लड़कियां अपनी जीवन शैली को फैशनेबल बनाने में खर्च करतीं थीं।

डील बिगड़ गई थी और चढ़ गए पुलिस के हाथ
हल्द्वानी। पहले से ही ग्राहकों से संपर्क करने के बाद ये सभी हल्द्वानी पहुंचे लेकिन फोन पर रुपयों को लेकर बात नहीं बन पाई। इसलिए कार में रुक गए। ये लोग बार-बार हल्द्वानी आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed