फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jijiaisi water supply disruption in two months

जीजीआईसी में दो माह से पानी की सप्लाई ठप

Tue, 26 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 26 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jijiaisi water supply disruption in two months
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय बालिका इंटर कालेज कालाढूंगी रोड में दो माह से पेयजल आपूर्ति बाधित है जिसके कारण विद्यालय में पढ़ने वाली करीब डेढ़ हजार छात्राएं पीने को पानी न मिलने से काफी परेशान हैं। विद्यालय प्रशासन ने जलसंस्थान से शिकायत की तो जलसंस्थान ने पेयजल लाइन से दूसरा कनेक्शन लेने का सुझाव दे दिया। जब विद्यालय प्रशासन ने कनेक्शन लेने के लिए पीडब्ल्यूडी से रोड कटिंग की परमीशन मांगी तो जवाब मिला कि रोड कटिंग की परमीशन तो डीएम ही देंगे। विद्यालय के लोग पेयजल आपूर्ति के लिए इधर से उधर कार्यालयों के चक्कर काट रहे मगर समस्या जस की तस है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास जेल रोड पर दो माह पूर्व नई पेयजल लाइन डाली गई थी। पुरानी पेयजल लाइन बेकार होने के कारण अधिकांश पेयजल कनेक्शन नई लाइन से जोड़ दिए गए। इधर,  पेयजल कनेक्शन पुरानी लाइन से बंद होने के कारण विद्यालय की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पेयजल लाइन ठीक करवाने के लिए वह जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता से मिले थे तो उन्होंने कहा कि नई लाइन से कनेक्शन लेने से ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने जब अधिशासी अभियंता से नई लाइन से कनेक्शन दिलाने का अनुरोध किया तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी  से रोड कटिंग की परमीशन लेकर आने की बात बता दी । इसके बाद जब वह पीब्ल्यूडी कार्यालय में अभियंता टीएस पांडे से मिले तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि परमीशन तो अब डीएम साहब ही देंगे तथा यह कहकर टाल दिया। पेयजल समस्या का समाधान कैसे होगा, कोई नहीं बता रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पेयजल समस्या का समाधान न होने से काफी परेशानी हो रही है। सुबह सात बजे से 10 बजे तक विद्यालय लगता है इसके बाद मूल्यांकन शुरू हो जाता है। मूल्यांकन में भी दो सौ से अधिक टीचर्स लगे हुए हैं। विद्यालय में पानी न आने की वजह से मध्याहृन भोजन बनाने में भी दिक्कत हो रही है।   
-  देवकी आर्या, प्रधानाचार्या, जीजीआईसी हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed