फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jeweller goes missing with gold worth Rs 35 lakh and cash worth Rs 3.60 lakh

Nainital News: 35 लाख का सोना और 3.60 लाख की नकदी लेकर ज्वैलर लापता

Wed, 11 Feb 2026 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 11 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jeweller goes missing with gold worth Rs 35 lakh and cash worth Rs 3.60 lakh
हल्द्वानी। लामाचौड़ में जेवर बनाने और रिपेयरिंग के नाम पर ज्वैलर पांच लोगों से 35 लाख का सोना और 3.60 लाख की नकदी लेकर भाग गया। मंगलवार को पीड़ितों ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी।
विज्ञापन


एसएसपी से मिले लोगों का कहना है कि लामाचौड़ के गुनीपुर में ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) निवासी एक व्यक्ति ने ज्वैलर्स की दुकान खोली थी। उसने नए गहने बनाने, पुराने जेवरात चमकाने और हॉलमार्किंग के नाम पर 228.23 ग्राम सोना और नकदी एडवांस में अपने पास रख ली थी। छह फरवरी से दुकान पर ताला लगा है और ज्वैलर का कुछ पता नहीं है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पीड़ितों के अनुसार सोमवार को वे तहरीर देने मुखानी थाने गए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि ज्वैलर्स की पत्नी ने साजिशन उसकी मुखानी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नकद के साथ ऑनलाइन भुगतान भी किया
एसएसपी को पीड़ितों ने अलग-अलग तहरीरें सौंपी हैं। उनके अनुसार पूरन सिंह बोरा निवासी धुनी नंबर दो कठघरिया का 40.550 ग्राम सोना व 100 ग्राम का सिक्का, बसंती देवी निवासी देवपुर देवका लामाचौड़ का 21.280 ग्राम सोना व एक लाख रुपये, निर्मला निगल्टिया निवासी कुरियागांव लामाचौड़ का 20 ग्राम सोना, हेमलता दानू निवासी कठघरिया खेमपुर का 26.400 ग्राम सोना व 75 हजार की नकदी, पुष्पा कन्याल निवासी गुजरौड़ा फतेहपुर का 20 ग्राम सोना व एक लाख 85 हजार नकदी आरोपी ने ली है। उसने लोगों से नगद के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी जमा कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेवरात गलाकर बनाता है नए आभूषण
आरोपी ज्वैलर यहां एक साल से कारोबार कर रहा था। लोगों के अनुसार वह पुराने जेवरात को गला कर नए आभूषण तैयार करता था। लोगों ने उसे कान की बाली, हाथ का कंगन आदि आभूषण दिए थे।




आठ फरवरी को ज्वैलर् की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस मामले में मुखानी थानाध्यक्ष को टीम गठित कर उसे तलाश करने के निर्देश दिए हैं। - डॉ.मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed