{"_id":"78ffb86539e79bdcaf9606542754d512","slug":"je-negligence-of-the-power-department-suspended-balpdhav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में बिजली विभाग बैलपड़ाव का जेई सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में बिजली विभाग बैलपड़ाव का जेई सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Fri, 17 Apr 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता (कुमाऊं जोन) हेमंत कुमार गुरुरानी ने टीम के साथ बन्नाखेड़ा (बाजपुर) स्थित बाबा स्टोन क्रशर में छापा मारा। यहां सरकारी ट्रांसफार्मर को हटाकर निजी ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली का उपभोग करना पाया गया। टीम ने क्रशर का कनेक्शन काटते हुए क्रशर स्वामी पर 32 लाख 68 हजार का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सात दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा संबंधित घटना में विभागीय कार्य में लापरवाही के आरोप में बैलपड़ाव क्षेत्र के अवर अभियंता (जेई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता (कुमाऊं जोन) हेमंत कुमार गुरुरानी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बन्नाखेड़ा (बाजपुर) के बाबा स्टोन क्रशर में छापा मारा। इसकी शिकायत विभाग को काफी समय से मिल रही थी। यहां परिसर में उपभोक्ता द्वारा विभागीय ट्रांसफार्मर को हटाकर निजी ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई ली जा रही थी। इस अनियमितता पर श्री गुरुरानी ने बैलपड़ाव क्षेत्र के जेई सुबोध नेगी को विभागीय कार्य में लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही क्रशर का कनेक्शन भी काट दिया गया है।
विज्ञापन
इधर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कटारिया ने बताया कि उपभोक्ता को सात दिन के भीतर कारण बताओ जारी करते हुए उस पर 32 लाख 68 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। टीम में अधिशासी अभियंता परीक्षण हल्द्वानी डीके जोशी, उपखंड अधिकारी कालाढूंगी सतीश जोशी और एसडीओ हल्द्वानी केेके पंत मौजूद थे।
विज्ञापन