{"_id":"d3d80c2ab7ec18e749bf1d640f280579","slug":"jcb-illegal-excavation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमियाधार में जेसीबी से अवैध खुदाई, काम रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमियाधार में जेसीबी से अवैध खुदाई, काम रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 20 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
समीपवर्ती भूमियाधार के पास बिना अनुमति के जेसीबी से हो रही खुदाई की शिकायत पर संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। संबंधित स्थल पर मौजूद युवक के नाम से चालान कर कार्य रुकवा दिया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
भवाली-गेठिया मार्ग पर भवाली मस्जिद तिराहे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर और मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर अंदर एक प्लाट में जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा था। ग्रामीणों ने अवैध खुदाई और पास में इंटर कालेज को खतरा होने की बात कहकर शिकायत की थी। सूचना पर संयुक्त मजिस्ट्रेट, पट्टी पटवारी राजेंद्र सनवाल, ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज सतीश कापड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि जेसीबी को संबंधित निर्माण से काफी दूर पाया गया, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन संबंधित जमीन में करीब 200 घन मीटर में अवैध रूप से खुदान करना पाया गया।
विज्ञापन
इसमें वन विभाग के नियमों की भी अनदेखी की गई है। श्री चौहान ने बताया कि मौके पर मौजूद मनोज कुमार के नाम से चालान कर दिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। बताया जाता है कि श्रीवास्तव बिल्डर की ओर से कार्य किया जा रहा है। मौके पर मौजूद बहादुर सिंह ने संबंधित जमीन के संबंध में विवाद के न्यायालय में होने की भी जानकारी दी। श्री चौहान ने कहा कि जांच में हर पहलू को शामिल किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन