Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naib Subedar Ramesh Singh Rawat, posted in Siachen, died of brain hemorrhage

काशीपुर: सियाचिन में ब्रेन हेमरेज से नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत की मौत, सैन्य सम्मान के साथ की अंत्येष्टि

Thu, 05 Nov 2026 11:55 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 05 Nov 2026 11:55 AM IST
सार

सैन्य सम्मान के साथ की अंत्येष्टिसियाचिन में तैनाती के दौरान अत्यधिक ठंड से दिमाग में रक्त क्लॉट होने के कारण नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत की चंडीगढ़ अस्पताल में दो माह इलाज के बाद मौत हो गई। काशीपुर में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Naib Subedar Ramesh Singh Rawat, posted in Siachen, died of brain hemorrhage
नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊंचे और दुर्गम युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में तैनात नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत की ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई। वह पिछले दो माह से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती थे। सेना के वाहन से उनका शव काशीपुर स्थित आवास पर लाया गया, जहां सलामी के बाद सम्मान अंत्येष्टि की गई।

विज्ञापन

मूलतः रिखणीखाल पौड़ी निवासी और जसपुरखुर्द स्थित एकता कालोनी निवासी नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत 16वीं गढ़वाल राइफल्स की बी कंपनी में कार्यरत थे। सियाचिन में तैनाती के दौरान अत्यधिक ठंड के कारण उनके दिमाग में रक्त क्लॉट हो गया था। विषम परिस्थितियों में उन्हें सेना के हैलीकॉप्टर से कमांड अस्पताल चंडीगढ़ लाया गया था, जहां पिछले दो माह से उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से उनके निजी आवास एकता कालोनी लाया गया। बृहस्पतिवार को गंगे बाबा रोड स्थित श्मशान घाट पर सेना की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी। बाद में शव की अंत्येष्टि कर दी गई। वहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, पार्षद अनिल कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। वह अपने परिवार में मां राजेश्वरी, पिता ख्याति सिंह रावत, पत्नी भारती रावत, पुत्र समीर रावत व पुत्री दीया रावत को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed