फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jashnay Eid: the message of humanity and harmony

जश्ने ईद : इंसानियत और सौहार्द का दिया पैगाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jashnay Eid: the message of humanity and harmony
हल्द्वानी इंदिरा नगर स्थित सुन्नी बड़ी मस्जिद में ईद मिलाद-उल नबी के अवसर पर की गई भव्य सजावट को द - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर शुक्रवार को ईद मिलाद उन नबी का जश्न मनाया गया। घरों, गली मोहल्लों और इबादतगाहों को रोशनी से सजाया गया। इस दौरान इंसानियत और सौहार्द का पैगाम दिया गया। साथ ही कोरोना के खत्म होने की दुआएं की गईं।
विज्ञापन

अरबी कैलेंडर के महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को ईद मिलाद उन नबी मनाई जाती है। इस दिन जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाता है। हालांकि कोरोनाकाल के मद्देनजर जुलूस स्थगित कर दिया था, लेकिन लोगों ने जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ी। गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में नियाज आदि का आयोजन हुआ। जगह जगह लंगर लगाए गए। शाम होते ही मुस्लिम बहुल इलाकों की रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

लाइन नंबर एक, किदवई नगर, चोरगलिया रोड इंदिरानगर में सजावट की गई। मस्जिद और दरगाहों को भी रोशनी से सजाया गया। उलेमा ने पहले ही ऐलान कर कर दिया था कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। इस लिहाज से लोगों ने एहतियात बरतते हुए जश्न मनाया। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र शिविर आज
ईद मिलाद उन नबी के मौके पर उजाला नगर बरेली रोड पर रजा वेलफेयर सोसायटी के दफ्तर में शनिवार (आज) को नेत्र शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम को 4 बजे तक किया जाएगा। सोसायटी के सचिव सिराज खान ने बताया कि सोसायटी की तरफ से मुफ्त चेकअप, दवा और जरूरतमंदों को चश्मे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed