फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam: SIA survey will take two months

जमरानी बांध : एसआईए सर्वे में लगेंगे दो माह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Dam: SIA survey will take two months
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना के डूब क्षेत्र के गांवों में सोशल इंपैक्ट असेसमेंट सर्वे शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों की प्रत्येक समस्या को दर्ज किया जाएगा। लारा एक्ट के संबंध में ग्रामीणों द्वारा उठाई जा रही शिकायतों को भी शासन तक पहुंचाना जरूरी होगा।
विज्ञापन

एसआईए महत्वपूर्ण सर्वे है। इसके आधार पर ग्रामीणों के पुनर्वास की व्यवस्था होगी। एसआईए में डूब क्षेत्र के गांवों में अलग-अलग बैठकें होंगी और गांव में प्रत्येक व्यक्ति के सुझावों और आपत्तियों का बारीकी से दर्ज किया जाएगा। एसआईए सर्वे में दो महीने का समय लगेगा। सिंचाई विभाग ने एसआईए का काम मेनटेक कंपनी को दिया है। कंपनी ने जमरानी डूब क्षेत्र के गांवों का सोशल इंपैक्ट असेसमेंट सर्वे शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

पहले चरण में क्षेत्र के मुरकुडिया गांव में एसआईए चल रहा है। एसआईए का काम मार्च महीने तक चलेगा। प्रथम चरण में मुरकुडिया के बाद अब अन्य गांवों में एसआईए किया जा रहा है। इसके तहत 28 से 30 जनवरी तिलवाड़ी, 31 जनवरी से 2 फरवरी उड़वा, 3 फरवरी से 5 फरवरी पस्तौला, 6 फरवरी से 7 फरवरी गनराड़, 8 फरवरी से 9 फरवरी पनियाबोर में सर्वे होगा। सर्वे में गांव के मंदिरों, वर्तमान व्यवस्थाओं, लोगों को मिल रही सुविधाओं, लोगों की अपेक्षाएं, प्रमुख मांगें, शर्तें आदि को लेकर एक एक व्यक्ति की राय ली जाएगी। उनके सुझाव में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईए सर्वे में ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों से बेबाकी से अपनी बात रखने और समस्याएं उठाने के लिए कहा गया है। एसआईए की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर ही ग्रामीणों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
- संजय शुक्ल, अधीक्षण अभियंता जमरानी परियोजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed