फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam: Non-displaced villagers will get basic facilities

जमरानी बांध : गैर विस्थापित ग्रामीणों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Dam: Non-displaced villagers will get basic facilities
जमरानी बांध।
हल्द्वानी। जमरानी बांध के डूब क्षेत्र के प्रभावितों को सरकार की ओर से सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर विभिन्न विभागों ने प्रस्ताव बनाने का काम शुरू कर दिया है। सभी विभागों से डीएम को प्रस्ताव सौंपे जाएंगे। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजकर धनराशि की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


जमरानी बांध से छह गांवों के 1267 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से 213 परिवारों को प्राग फार्म में एक एकड़ जमीन और 200 वर्गफीट का आवासीय भूखंड दिया जाएगा। वहीं 233 परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाकर दिए जाएंगे। शेष 821 परिवार जिनकी भूमि डूब क्षेत्र में आ रही है, लेकिन उनका विस्थापन नहीं हो रहा है, उन्हें यहीं आधारभूत सुविधाएं दी जाएंगी। बीते दिनों डीएम के निर्देश पर कृषि, उद्यान, उरेडा, लोनिवि, पेयजल, सिंचाई, विद्युत आदि विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी दिक्कतें सुनी थीं और उनसे सुझाव मांगे थे। ग्रामीणों के सुझाव और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों ने प्रस्ताव बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर बांध प्रभावित सभी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई हैं। उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागों ने प्रस्ताव बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ललित कुमार, उपमहाप्रबंधक, जमरानी बांध परियोजना इकाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed