{"_id":"64920c0f395f747dc2042407","slug":"jalandhar-shahbad-won-their-respective-matches-nainital-news-c-8-1-172082-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जालंधर, शाहबाद अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जालंधर, शाहबाद अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में
Wed, 21 Jun 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को नैनीताल स्थित डीएसए मैदान में आयोजित ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता के तहत भिड़ती सीएजी
नैनीताल। कॉर्प्स ऑफ सिग्नल जालंधर ने दिल्ली इलेवन को 2-0 जबकि ऋषि मार्कंडे हॉकी क्लब शाहबाद ने स्टूडेंट हॉकी क्लब रामपुर को 5-2 से हराया। तीसरा मैच बीपीएससीडब्ल्यूएस बटाला और सीएजी दिल्ली के बीच खेला गया जो टाई रहा। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप में बुधवार को तीन मैच खेले जाएंगे।
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए हॉकी मैच में कॉर्प्स ऑफ सिग्नल जालंधर के रमन ने 45वें और दीप सिंह ने 50वें मिनट में गोल करके 2-0 से दिल्ली को हरा दिया। अंकुश ने शाहबाद टीम के लिए 37वें और 49वें मिनट जबकि अंकित ने 39वें मिनट में, 46वें मिनट में गोल करके स्टूडेंट हॉकी क्लब रामपुर पर 4-0 की बढ़त बना ली। हालांकि मैच के 54वें और 58वें मिनट पर रामपुर के आशू और मनीष ने गोल करके स्कोर 4-2 किया लेकिन 60वें मिनट में सोमजीत ने गोल करके स्कोर 5-2 कर दिया। तीसरे मैच में दिल्ली के मनीष यादव ने 10वें व 27वें मिनट में दो गोल किए। वहीं बटाला के राहुल ने 16वें में बी सिंह ने 38वें मिनट में गोल कर मुकाबले में बराबरी की।
आज के मुकाबले
2:15 बजे - बीपीएससीडब्ल्यूबी बटाला और नॉर्थ रेलवे लखनऊ के मध्य।
3:30 बजे - सीएजी दिल्ली और चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर के मध्य।
4:45 बजे - कॉर्प्स ऑफ सिंगनल जालंधर और स्टूडेंट हॉकी क्लब रामपुर के मध्य।