फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jal Shakti Minister reached Kainchi Dham with family

Nainital News: परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचे जलशक्ति मंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister reached Kainchi Dham with family
कैंची मंदिर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार दोपहर 2.30 बजे परिवार के साथ कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर समिति से बाबा से जुड़ी जानकारी ली। मंदिर समिति ने उन्हें बाबा से जुड़े किस्से बताए।। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। मंदिर समिति के प्रदीप साह ने उन्हें मंदिर प्रांगण का भ्रमण कराते हुए बाबा से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने मंदिर के शांत और शुद्ध वातावरण में आधे घंटे से अधिक समय व्यतीत किया। इसके बाद वह वापस लौट गए। इस दौरान कोतवाल उमेश कुमार मलिक, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed