फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jal Jeevan Mission scheme lags behind in work

Nainital News: जल जीवन मिशन योजना काम में सबसे पीछे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission scheme lags behind in work
भीमताल में बैठक करती सीडीओ अनामिका। संवाद - फोटो : विद्यालय
भीमताल(नैनीताल)। विकास भवन सभागार भीमताल में बृहस्पतिवार को सीडीओ अनामिका ने जिला योजना, राज्य, केंद्र पोषित योजनाओं के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


सीडीओ ने अधिकारियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राप्त धनराशि को समय से खर्च कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा। सीडीओ ने बीस सूत्रीय कार्यक्रमों में आठ विभागों के डी श्रेणी में शामिल होने पर नाराजगी जाहिर की। सभी विभागों को निर्माण कार्यों में प्रगति लाते हुए ए श्रेणी में शामिल होने के निर्देश दिए। सीडीओ ने निर्माण कार्यों के लिए टेंडरिंग की कार्रवाई करते हुए इसी महीने से कार्य शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने दिसंबर तक निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए। जिले में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में कुल 42 मद हैं। वर्तमान में ए श्रेणी में 19, बी श्रेणी में 11, सी श्रेणी में 4 एवं डी श्रेणी में 8 विभाग हैं। सीडीओ ने वर्तमान में डी श्रेणी में शामिल जल जीवन मिशन, बायोगैस, स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पारिवारिक शौचालय, सिंचन क्षमता सृजन से संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह प्रगति बढ़ाते हुए खुद को ए श्रेणी में शामिल करें। डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला योजना में 70.20 करोड़ रुपये अनुमोदित हुए हैं। इसमें शत-प्रतिशत धनराशि विभागों को आवंटित कर दी गई है। वर्तमान में विभागों की ओर से 30 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है। इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी, सीएमओ डॉ. हरीश पंत, एपीडी चंद्रा फर्त्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed