{"_id":"5e88d5bf8ebc3e774d53adde","slug":"it-is-the-maulavi-who-has-the-responsibility-to-lock-the-mosques-haldwani-news-hld3792473141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों को लॉक करने की जिम्मेदारी मौलवी पर ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों को लॉक करने की जिम्मेदारी मौलवी पर ही
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। जिन पांच मस्जिदों में जमाती ठहरे थे, पुलिस प्रशासन ने उन्हें लॉक करने की बात कही है। बंद करने जिम्मेदारी मस्जिदों के जिम्मेदार लोगों (मौलवी) को ही दी गई है। सैनिटाइजशन के बाद ही मस्जिदों के ताले खोले जाएंगे। अभी नमाजियों से संपर्क करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। मंडी परिसर को बंद कर चेक किया जाएगा।
बनभूलपुरा में रहने वाले पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस और प्रशासन के माथे पर बल पड़ गए हैं। इस संवेदनशील क्षेत्र को कोरोना वायरस से किस प्रकार बचाया जा सकता है, इस बारे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देर रात बैठक हुई। बताया गया दूसरे प्रांतों से आए पांच जमात के लोग बनभूलपुरा की पांच मस्जिदों या अन्य स्थानों में ठहरे थे।
ऐसी मस्जिदों को इमाम या जिम्मेदार लोग लॉक करेंगे। जिला प्रशासन इन स्थलों को सैनिटाइज करेगा। इसके बाद ही मस्जिदें खोली जाएगी। पुलिस अभी ओड़िशा और अमरोहा की जमात से मिलने वालों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ और लोग क्वारंटीन में रखे जाएंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी स्थान विशेष को सील करने जैसी कोई बात नहीं हुई है।