फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IT college at home, but no specialist or facility

घर में आईटी कॉलेज, फिर भी न सुविधा न ही विशेषज्ञ

Thu, 08 Oct 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Thu, 08 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन

देश के नामी विश्वविद्यालयों में ख्यातिप्राप्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर में सूचना प्रौद्योगिकी की पढ़ाई होती है। यहां से प्रतिवर्ष 12 से अधिक छात्र एमटेक की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश, विदेश में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


पंत विवि के नाम पर यहां से निकले छात्रों को पासआउट होते ही अच्छे संस्थानों और कंपनियों में प्लेसमेंट मिल रही है, लेकिन पासआउट होकर जाने वाले छात्रों से उत्तराखंड को कोई लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


प्रदेश में साइबर क्राइम की तमाम घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं, लेकिन अपराधियों को चिह्नित करने, उनकी पहचान कर, अपराधों पर रोकथाम के लिए प्रदेश में न ही कोई संस्थान है और न ही विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत विवि में 2001 में सूचना प्रौद्योगिकी कॉलेज की स्थापना हुई। इसमें बीटेक तक पढ़ाई की सुविधा थी। 2011 में यहां एमटेक की पढ़ाई की मान्यता शासन से मिली।

एमटेक के अब तक तीन बैच में 35 छात्र पासआउट होकर देश, विदेश की नामी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में अच्छे पैकेज के साथ सेवाएं दे रहे हैं। चौथे बैच के 15 छात्र पासआउट होने जा रहे हैं।

जबकि पांचवें बैच के 17 छात्र हैं। पंत विवि आईटी के विभागाध्यक्ष डॉ. एचएल मंडोरिया ने बताया कि कॉलेज से बीटेक के एक छात्र को गो दिल्ली नाम की कंपनी में 18.80 लाख रुपये के सालाना पैकेज में नौकरी मिली है।

विवि के आईटी विभाग में 19 प्रोफेसर के पद सृजित हैं। इनमें से एक प्रोफेसर, छह असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। जल्द ही कॉलेज में चार असिस्टेंट प्रोफेसर भी आ जाएंगे। विवि में पढ़ने वाले छात्रों की सेवाएं प्रदेश को न मिल पाना वाकई चिंता का विषय है।


सरकार, विवि प्रबंधन को छात्रों को प्रदेश को सेवाएं देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके लिए सरकार को उन्हें पर्याप्त ढांचागत सुविधाएं भी देनी चाहिए।

डॉ. मंडोरिया ने बताया कि विवि में क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (आईएएएस), प्लेटफॉर्म एज ए सर्विस (पीएएएस), नेटवर्क सिक्योरिटी, एडवांस कंप्यूटर नेटवर्क, एडवांस सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, वायरलेस मोबाइल नेटवर्क, इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट, सॉफ्टवेयर टेस्ट्स साइबर क्राइम एंड इंफॉरमेशन वार, बायोइंफॉरमेटिक्स आदि विषयों की पढ़ाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed