फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ISBT may cost less

 आईएसबीटी की लागत हो सकती कम

Mon, 06 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 06 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार में बनने वाले आईएसबीटी की लागत कम हो सकती है। इसमें डीपीआर में भी आंशिक संशोधन हो सकता है। इसको लेकर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। कुमाऊं की महत्वाकांक्षी योजनाओं में आईएसबीटी है।

गौलापार में बनने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट की डीपीआर आदि तैयार हो चुकी है। आईएसबीटी में शानदार दुकान, ठहरने के इंतजाम से लेकर एयरपोर्ट की तर्ज पर हर सुविधा देने की योजना बनाई गई है। इस योजना पर एक अनुमान से करीब 90 करोड़ तक खर्च होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि शासन को शुरुआत में बजट ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में योजना के स्वरूप में बहुत ज्यादा बदलाव किये बगैर उसकी लागत कम करने पर मंथन चल रहा है।  इसमें पहले चरण में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में जो स्ट्रक्चर प्रस्तावित है, उसमें कुछ बदलाव करना है। इसके अलावा प्रोटेक्शन वर्क के कुछ कामों में बदलाव करना है। इसकी लागत को 60 से 65 करोड़ तक लाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के अलावा वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश का यह ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जाता है, ऐसे में शासन जल्द ही अन्य औपचारिकता पूरी काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब आठ हेक्टेयर में आईएसबीटी की योजना प्रस्तावित है। जहां से रोडवेज के अलावा सार्वजनिक यातायात से जुड़ी अन्य सेवाओं का भी संचालन हो सकेगा। इस संबंध में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सीएस नपलच्याल से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed