{"_id":"5801373c4f1c1b6e5229233b","slug":"isbt-130-million-including-the-foundation-s-plans-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी समेत 130 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी समेत 130 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी समेत 130 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी समेत 130 करोड़ की अन्य योजना का शिलान्यास और लोकार्पण शुक्रवार को सीएम हरीश रावत ने किया। सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है, अब लोगों को त्वरित, बेहतर सार्वजनिक यातायात की सुविधा देना है।
विज्ञापन
इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। आईएसबीटी स्टेट आफ आर्ट है। इसके बनने से केवल हल्द्वानी ही नहीं बल्कि कुमाऊं भर के लोगों को फायदा होगा।
वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि आईएसबीटी का निर्माण 20 एकड़ भूमि पर 76 करोड़ की लागत से होगा। एक साल में आईएसबीटी अस्तित्व में आ जाएगा। यहां से औसतन 2800 बसों का संचालन होगा। इसे 2035 की जनसंख्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इसमें कई सुविधाएं होंगी। परिवहन मंत्री नवप्रभात ने कहा कि आईएसबीटी जैसी महत्वाकांक्षी योजना सीएम, वित्त मंत्री और परिवहन विभाग के सहयोग से संभव हो सकी है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन
श्रम मंत्री हरीश चंद दुर्गापाल ने कहा कि यह ‘ग्रेटर गौलापार’ के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, मंडी सभापति सुमित हृदयेश, विधायक सरिता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।