फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Irregularities found in school building made of two crores

Nainital News: दो करोड़ से बने स्कूल भवन में मिलीं अनियमितताएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in school building made of two crores
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एसडीएम और अभिभावक। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 2.03 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भवन में अनियमितताएं मिलने पर धारी के एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। साथ ही निर्माण सामग्री की जांच कराने के बाद ही भवन हस्तांतरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक हुई। एसडीएम मेहरा ने बताया कि वर्ष 2017 में उक्त भवन का निर्माण कार्य किया गया था लेकिन तब अनियमितताएं मिलने पर तत्कालीन डीएम सविन बंसल ने भी भवन निर्माण की जांच के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि आवासीय बालिका विद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए धनराशि होने के बाद भी भूमि चयन न होने के कारण अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नवीन प्रवेश सत्र में वंचित तबके की बालिकाओं को विद्यालय में प्रवेश के लिए विशेष अभियान चलाने और प्रचार प्रसार करने को कहा है। इस दौरान उप खंड शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी, भारत जोशी, डॉ. विनय चौहान, सुशीला जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed