फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Interstate Haryana police vehicle ran a thief

हरियाणा पुलिस को देख भागा अंतरराज्यीय वाहन चोर 

Sat, 30 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के छापा मारने पर आजाद नगर से अंतरराज्यीय वाहन चोर गुड्डू वारसी उर्फ नवाब भाग निकला। आरोप है कि उसने हरियाणा पुलिस के डीजी के रिश्तेदार की गाड़ी चुरायी थी। पुलिस ने गाड़ी को दिल्ली से बरामद कर लिया है। कुछ दिन पहले ही वह मर्डर के मामले में तिहाड़ जेल से छूटा है। 
विज्ञापन


हरियाणा के पंचकुला थाने के दरोगा सुरजीत सिंह के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने आजाद नगर में गुड्डू वारसी उर्फ नवाब के घर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वह फरार हो गया। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने गुड्डू के पिता से कालाढूंगी चौराहा स्थित दुकान में पूछताछ की। हरियाणा के दरोगा  ने कोतवाल आर एस मेहता और एसओजी प्रभारी दिनेश चंद्र पंत  को भी गुड्डू की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गुड्डू गैंग महंगी गाड़ियां चुराकर मेरठ से कागजात बनाता है।
विज्ञापन


 हरियाणा पुलिस ने बताया कि यह गैंग सिर्फ ऑडी, बीएमडब्लू  सहित 15 लाख से अधिक कीमत की कारों को चुराता है। सहारनपुर के ट्रिपल मर्डर केस में भी वह आरोपी है। हरियाणा पुलिस इसी केस के एक अभियुक्त राहुल को भी लेकर आई थी। वर्तमान में गुड्डू का परिवार सितारगंज में रहता है। उसका रिश्तेदार भी सितारगंज का जनप्रतिनिधि है। कोतवाली से आपराधिक रिकार्ड लेने के बाद हरियाणा पुलिस चली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed